पुलिस वाहन ने पब्लिक की कार में मारी टक्कर, सड़क पर हंगामा, लगा जाम ..

घटना के तुरंत बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दोनों पक्षों के बीच हो रही बहस के कारण तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. 






                               



  • स्टेशन रोड के तिराहे पर आधे घंटे तक यातायात प्रभावित
  • स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के स्टेशन रोड स्थित डीएवी स्कूल से आईटीआई रोड जाने वाले तिराहे पर पुलिस वाहन और एक निजी कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ, जिससे करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

स्टेशन रोड स्थित डीएवी स्कूल से आईटीआई रोड जाने वाले तिराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की गाड़ी और एक निजी फोर व्हीलर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे का रूप ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दोनों पक्षों के बीच हो रही बहस के कारण तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ.

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यस्त तिराहे पर हुई इस टक्कर ने एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, ऐसे में प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है.














Post a Comment

0 Comments