वीडियो : रघुनाथपुर-बलिया रेल लाइन की मांग तेज, विधायक आनंद मिश्र ने रेल मंत्री को लिखा पत्र ..

उन्होंने स्थान को स्पष्ट करते हुए रघुनाथपुर-बलिया रेल लाइन की मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग बनने से बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.






                               


  • दशकों पुरानी मांग को बताया क्षेत्र के विकास की कुंजी
  • बोले- “मांग पूरी होने तक लगातार करता रहूंगा फॉलोअप”

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रघुनाथपुर से बलिया तक नई रेल लाइन निर्माण की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है. सदर विधायक ने इस मुद्दे को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए कहा है कि यह रेल परियोजना पूरे इलाके की तस्वीर बदल सकती है. उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग है, जिससे आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार और विकास को भी नई गति मिलेगी.

विधायक आनंद मिश्र ने बताया कि पहले उन्होंने बक्सर जिले में रेल लाइन निर्माण को लेकर पत्राचार किया था. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश ओझा से मुलाकात के बाद उन्होंने स्थान को स्पष्ट करते हुए रघुनाथपुर-बलिया रेल लाइन की मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग बनने से बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर माननीय रेल मंत्री को पत्र भेजा गया है और वे व्यक्तिगत स्तर पर भी लगातार पैरवी कर रहे हैं. विधायक ने भरोसा दिलाया कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे.

विधायक के बयान के बाद इलाके में रेल लाइन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और यातायात की सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, आगामी दिनों में यह मुद्दा क्षेत्र के प्रमुख जनसरोकारों में शामिल हो सकता है.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments