बक्सर की अदालतों में 29 जून से बदलेगा कामकाज का समय, सुबह 10 बजे से शुरू होगी सुनवाई ..

बताया कि गर्मी को देखते हुए लागू की गई प्रातःकालीन न्यायालय व्यवस्था अब समाप्त होने जा रही है. 29 जून से सभी अदालतें अपने नियमित समय पर कार्य करेंगी और न्यायिक प्रक्रिया पूर्ववत संचालित होगी.


 




 


  • 27 जून तक जारी रहेगी प्रातःकालीन न्यायालय व्यवस्था
  • व्यवहार न्यायालय बक्सर और अनुमंडल न्यायालय डुमरांव में लागू होगी नई समय-सारिणी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं अनुमंडल न्यायालय डुमरांव की सभी अदालतें 29 जून से दिवाकालीन समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी. इसके तहत न्यायिक कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक संपादित किए जाएंगे. प्रातःकालीन अदालतों की व्यवस्था 27 जून तक ही प्रभावी रहेगी.

प्रभारी प्रशासन न्यायालय राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लागू की गई प्रातःकालीन न्यायालय व्यवस्था अब समाप्त होने जा रही है. 29 जून से सभी अदालतें अपने नियमित समय पर कार्य करेंगी और न्यायिक प्रक्रिया पूर्ववत संचालित होगी.

उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय आने वाले आम नागरिकों से नई समय-सारिणी का पालन करने की अपील की है. न्यायालय प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय के अनुसार सभी न्यायिक कार्य नियमित रूप से संपन्न किए जाएंगे. इससे अदालतों में कार्य व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और पक्षकारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.                           












Post a Comment

0 Comments