कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है.
- महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, ज्ञान और प्रतिभा का हुआ उत्साहपूर्ण प्रदर्शन
- वक्ताओं ने कहा- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व, राष्ट्रभावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का करती हैं विकास
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई की ओर से रविवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में महर्षि विश्वामित्र जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों-महाविद्यालयों से कुल 563 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोजपुर विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तार्किक क्षमता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं. पूरे जिले से 563 विद्यार्थियों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि छात्र ऐसे रचनात्मक आयोजनों के प्रति उत्साहित हैं.
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त पाठशाला है. परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करना है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं.
नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि डिजिटल युग में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं और देश-दुनिया की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास करती हैं.
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कहा कि परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा देती हैं. साथ ही भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होती हैं.
कार्यक्रम में खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, मनीष सिंह, हिमांशु कश्यप, आदित्य गुप्ता, दुर्गेश पांडेय, विवेक पांडेय, राहुल कुमार, प्रकाश पाठक, नंदन कुमार, वैभव श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, ऋषि नंदन दुबे, नीतीश पटेल, अनीश कुमार, शुभांकित पांडेय, प्रभास कुमार, दीपक कुमार, सुधांशु ओझा, अमित कुमार, आंशिक सिंह, पूनम सिंह, गोल्डी मिश्रा, काजल कुमारी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं जिलेभर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





.png)








0 Comments