पश्चिम बंगाल CM के PA हत्याकांड में बक्सर का 'अटल' अब सीबीआई के रडार पर, 50 हजार का इनाम घोषित ..

बिहार के बक्सर में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में वांछित बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.





                              

- मुख्यमंत्री के का चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में वांछित है आरोपी
- बक्सर नगर में चस्पाए गए सीबीआई के पोस्टर 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले ने अब बिहार के बक्सर में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में वांछित बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद बक्सर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी की तस्वीरें चस्पा कर दी गई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

चीनी मिल मोहल्ला निवासी है आरोपी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वांछित अपराधी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह बक्सर नगर के चीनी मिल मोहल्ला निवासी मनोरंजन सिंह का पुत्र है. उस पर पश्चिम बंगाल में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है.

कैसे सामने आया नाम?

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने पहले बक्सर से दो अन्य आरोपियों को दबोचा था,. उन दोनों से हुई गहन पूछताछ के दौरान ही अटल सिंह का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में उभरकर सामने आया. इसके बाद से ही सीबीआई उसकी तलाश में जुटी है.

लंबा है आपराधिक इतिहास

अटल सिंह का नाम पुलिस फाइलों में नया नहीं है. बक्सर जिले में उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद से वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया.

सीबीआई की अपील: सूचना देने वाले की पहचान होगी गुप्त 

सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अटल सिंह के छिपने के ठिकाने के बारे में जानकारी मिले, तो वे सीबीआई के पुलिस अधीक्षक (स्पेशल क्राइम ब्रांच-1, कोलकाता कैंप) या स्थानीय पुलिस को सूचित करें.एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि:

  • सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
  • आरोपी की गिरफ्तारी में ठोस जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.

सीबीआई द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद अब यह माना जा रहा है कि आरोपी पर कानूनी शिकंजा और अधिक कस गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकती है.












Post a Comment

0 Comments