कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम है. खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं.
- खेल प्रतिभाओं को निखारने और जिले में प्रतियोगिताएं कराने का लिया गया संकल्प
- डुमरांव के फाउण्डेशन स्कूल में आम सभा, खेल संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में बॉल बैडमिंटन खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डुमरांव स्थित फाउण्डेशन स्कूल में बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बक्सर की आम सभा आयोजित की गई. सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रतीक कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना गया. नवगठित समिति ने जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और नियमित प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन, बिहार के सचिव गौरी शंकर, संयोजक अरुण दयाल, संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता, आजीवन सदस्य शिव नारायण पाल, पटना इकाई के सचिव मोद पाठक, मुख्य संरक्षक हेरिटेज स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार पाठक, बाल विकास केन्द्र के सतीश चंद्र त्रिपाठी, राज हाई स्कूल डुमरांव के प्राचार्य अनुराग मिश्रा, फाउण्डेशन स्कूल के निदेशक मनोज कुमार चतुर्वेदी, आनंद तिवारी और संदीप कुमार चतुर्वेदी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे.
सभा का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया. सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार पाठक को मुख्य संरक्षक, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष, नमो मिश्रा को सचिव, प्रशांत कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, विनीत कुमार को कार्यालय प्रबंधक और सुमित कुमार पाण्डेय को मीडिया प्रबंधक चुना गया. वहीं रोहित शर्मा, अमन कुमार, अजित पाण्डेय, अमित कुमार मिश्रा, प्रिती यादव और अभिषेक कुमार तिवारी को सदस्य बनाया गया.
नवनिर्वाचित समिति ने कहा कि उसका उद्देश्य जिले में बॉल बैडमिंटन का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, नई खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है.
फाउण्डेशन स्कूल के निदेशक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम है. खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं. उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने और जिले में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
कार्यक्रम का समापन जिले में बॉल बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.





.png)









0 Comments