बक्सर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 93 लिपिकों का तबादला, कई महत्वपूर्ण शाखाओं में बदली जिम्मेदारी ..

इस व्यापक तबादले में जिला योजना, जिला शिक्षा, जिला स्वास्थ्य, जिला आपूर्ति, जिला विकास, कोषागार, नजारत, निबंधन, स्थापना, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय बक्सर, डुमरांव एवं चौसा सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं के कर्मी शामिल हैं. 




                              


- जिला पदाधिकारी साहिला ने जारी किया आदेश, 1 जुलाई तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश.
- समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, जिला योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, कोषागार व अन्य शाखाओं के कर्मी शामिल.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समाहरणालय और विभिन्न विभागों में कार्यरत 93 लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया. जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित कर्मियों को 1 जुलाई 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा. इस व्यापक तबादले में जिला योजना, जिला शिक्षा, जिला स्वास्थ्य, जिला आपूर्ति, जिला विकास, कोषागार, नजारत, निबंधन, स्थापना, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय बक्सर, डुमरांव एवं चौसा सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं के कर्मी शामिल हैं. 








जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित कर्मियों को समय पर विरमित कर उनकी योगदान प्रतिवेदन स्थापना शाखा को उपलब्ध कराएं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि तक योगदान सुनिश्चित नहीं करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. 

इस तबादले को जिला प्रशासन द्वारा कार्यालयों में कार्यकुशलता बढ़ाने, लंबे समय से एक ही शाखा में कार्यरत कर्मियों का पुनर्विन्यास करने तथा विभिन्न कार्यालयों में मानव संसाधन का संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.












Post a Comment

0 Comments