बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता. इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके.
- उद्घाटन मैच में बिहार पुलिस ने नियाजीपुर इलेवन को हराकर दर्ज की जीत
- ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर स्थित करूणानिधान बाबा खेल मैदान में रविवार से पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला बिहार पुलिस और नियाजीपुर इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बिहार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.
प्रतियोगिता का आयोजन न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर (सिमरी) की ओर से किया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता. इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके.
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि विजय कुमार मिश्र के सहयोग से न केवल इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, बल्कि करूणानिधान बाबा खेल मैदान के विकास के लिए भी स्वीकृति दिलाई गई है. उन्होंने कहा कि विजय मिश्र क्षेत्र के खेल और विकास कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है.
मौके पर न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर के सदस्य मनु गोंड, विनीत राय, सनी राय, आलोक चंद्र सागर, डॉ. मोहन राय, शुभम राय, देव रंजन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, ओमप्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
वीडियो :





.png)











0 Comments