राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बक्सर में शक्ति प्रदर्शन, सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ..

कहा कि लालू प्रसाद यादव ने जिस उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था, उसी सामाजिक न्याय और समानता की भावना को पार्टी आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाना ही राजद की प्राथमिकता रही है.






     



  • कपिल उत्सव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
  • वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, मंडल आयोग और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को बक्सर के नई बाजार मठिया मोड़ स्थित कपिल उत्सव वाटिका में उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में सांसद सुधाकर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी अपनी बात रखी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव धनपति चौधरी ने किया. दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सांसद सुधाकर सिंह, कार्यक्रम प्रभारी एवं जहानाबाद के पूर्व विधायक सुदाय यादव तथा ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव मौजूद रहे. वहीं, राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

सुदाय यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने जिस उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था, उसी सामाजिक न्याय और समानता की भावना को पार्टी आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाना ही राजद की प्राथमिकता रही है.

ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव ने अपने संबोधन में मंडल आयोग की चर्चा करते हुए कहा कि उसके लागू होने के बाद सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को अधिकार और सम्मान मिला. उन्होंने कहा कि इससे समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ.

सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की प्रस्तावित नीतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राजद सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगा और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाता रहेगा.

जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, गणपति मंडल, भारत सिंह, सत्येंद्र सिंह, निर्मल कुशवाहा, संतोष भारती, बबलू यादव, राजेश यादव, पूजा कुमारी, श्वेता पाठक, अंगद यादव, सरोज राजभर, अनिल सिंह, बृजबिहारी सिंह, अखिलेश यादव, जगनारायण यादव, सत्येंद्र आजाद, सुरेश सिंह, सुशील सिंह, मेहंदी हसन, आजाद खान, भट्टी खान, नागेंद्र सिंह, ददन पासवान, जवाहर पासवान, हीरामन राम, गौरीशंकर यादव, सियाराम राय, रामेश्वर सिंह, गुड्डू यादव, उमेश कुमार सिंह, अजीत सिंह, त्रिलोकी खरवार, अखिलेश पासवान, रामाशंकर कुशवाहा, विनोद यादव, मोहन सिंह यादव, आनंद रंजना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.                         













Post a Comment

0 Comments