बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर जनसुराज में उत्साह, बजरंगी मिश्र बोले- बदलाव की राजनीति का हुआ आगाज ..

कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी उम्मीदवारी नहीं है, बल्कि बिहार में ईमानदार नेतृत्व, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की राजनीति की मजबूत शुरुआत है. 





                              


  • जिलाध्यक्ष ने कहा- यह सिर्फ उम्मीदवारी नहीं, बल्कि ईमानदार नेतृत्व और जनभागीदारी की नई शुरुआत
  • बांकीपुर किसी का गढ़ नहीं, जनता का गढ़ है. सबसे बेहतर उम्मीदवार को मिलेगा समर्थन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बक्सर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जनसुराज पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए इसे बिहार में नई राजनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी उम्मीदवारी नहीं है, बल्कि बिहार में ईमानदार नेतृत्व, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की राजनीति की मजबूत शुरुआत है. उनका विश्वास है कि बांकीपुर की जागरूक जनता विकास, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

बजरंगी मिश्रा ने कहा कि वह इस निर्णय को बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखते हैं. उनके अनुसार बांकीपुर किसी व्यक्ति या दल का गढ़ नहीं, बल्कि बिहार की जनता का गढ़ है. लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है और इस बार मतदाता सबसे योग्य एवं बेहतर उम्मीदवार के पक्ष में निर्णय लेंगे.

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति अब बदलाव की ओर बढ़ रही है और जनसुराज इसी परिवर्तन का माध्यम बनने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाने और जनसुराज की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

अपने बयान के अंत में बजरंगी मिश्रा ने विश्वास जताया कि "बदलेगा बांकीपुर, बदलेगा बिहार" का संकल्प जनता के समर्थन से अवश्य साकार होगा.












Post a Comment

0 Comments