बक्सर में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, नई टीम के भरोसे जनआंदोलन तेज करने की तैयारी ..

पार्टी पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, किसानों, युवाओं तथा महिलाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. 




                              



  • शुभम उपाध्याय बने जिला मुख्य प्रवक्ता, शशिकांत पांडेय को जिला उपाध्यक्ष और ब्रजेश कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी
  • पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने बक्सर जिला इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. साथ ही पार्टी ने नई जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, किसानों, युवाओं तथा महिलाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सक्रिय टीम तैयार कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.

संगठन विस्तार के तहत शशिकांत पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, शुभम उपाध्याय को जिला मुख्य प्रवक्ता तथा ब्रजेश कुमार को जिला सचिव बनाया गया. जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है. नई टीम के सहयोग से बक्सर में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि शुभम उपाध्याय लंबे समय से पार्टी के समर्पित, सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं. संगठन निर्माण, जनसंपर्क और मीडिया के माध्यम से उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पार्टी की आवाज़ जिले में पहले से अधिक प्रभावी होगी.

बैठक में महिला शक्ति जिलाध्यक्ष रश्मि चौबे, जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता शुभम उपाध्याय, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, प्रेम तिवारी, ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments