दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित और कमजोर वर्गों की बुलंद आवाज थे. उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई पहचान दिलाई और आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
- सर्किट हाउस में धूमधाम से मनी पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, केक काटकर दी श्रद्धांजलि
- जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह बोले. जनसेवा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति के प्रेरणास्रोत थे स्व. रामविलास पासवान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को बक्सर सर्किट हाउस में पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2030 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए इसे बक्सर से बड़ा राजनीतिक संदेश बताया. कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान का सार्वजनिक जीवन बेदाग रहा और उन्होंने छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करते हुए हर दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उन्होंने कहा कि जिस मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें मिली, वहां विकास कार्यों को नई दिशा मिली. वे दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित और कमजोर वर्गों की बुलंद आवाज थे. उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई पहचान दिलाई और आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कार्यक्रम का संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण पासवान ने किया.
इस अवसर पर अमर कुमार पासवान, जयकिशुन पासवान, सुनील बारी, ठाकुर भानुशंकर सिंह, अर्जुन तिवारी, मनोज सिंह, जंगबहादुर पासवान, गिरदावल राजभर, ओम जी मिश्रा, अन्नु राय, विजय पासवान, अंकित मिश्रा, विकास भगत, कन्हैया सिंह, मदन पासवान, उदय पासवान, मनोज पासवान, पंचानंद पासवान, प्रवीण पासवान, भैरो पासवान, कमलेश पासवान, शिवनाथ पासवान, अनिल पासवान, संजीत पासवान और अरविन्द पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.





.png)








0 Comments