भूमि विवाद से लेकर सरकारी योजनाओं तक, पंचायतों में पहुंचेगा प्रशासन, 7 जुलाई को जिले की 22 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर ..

शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा.





                              


  • सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो चरणों में होगा आयोजन, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहेंगे मौजूद.
  • मौके पर ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रयास, नागरिकों से शिविर में पहुंचने की अपील.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 7 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा.

जिला प्रशासन के अनुसार पहले चरण में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक इटाढ़ी प्रखंड की बसाव कला व बसुधर, राजपुर की सिकठी, चौसा की चुन्नी, डुमरांव की लाखनडिहरा, सिमरी की सिमरी व बलिहार, ब्रह्मपुर की गायघाट व दक्षिणी नैनीजोर, चक्की की अरक, नावानगर की भटौली व रूपसागर, चौगाई की मसर्हिया तथा केसठ की कतिकनार पंचायत में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे.

दूसरे चरण में अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर प्रखंड की सोनवर्षा व दलसागर, चौसा की पवनी, इटाढ़ी की उनवास, राजपुर की अकबरपुर व देवड़ियां, डुमरांव की मुंगाव, सिमरी की मझवारी, ब्रह्मपुर की कैथी व पोखरहा तथा नावानगर की वैना पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित होंगे.

प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक शिविर में आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ अवश्य उठाएं.












Post a Comment

0 Comments