बताया गया कि 15 जुलाई को राहुल गांधी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसे लेकर बक्सर जिले से बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई.
- 15 जुलाई के कार्यक्रम में जिले से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संगठन चुनाव में सौहार्द बनाए रखने और सभी को सम्मान देने की कही बात
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में शनिवार को युवा कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों के साथ 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में बताया गया कि 15 जुलाई को राहुल गांधी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसे लेकर बक्सर जिले से बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन चुनाव के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं होना चाहिए. सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान मिलेगा और सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.
बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शहीद, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रत्याशी बिट्टू यादव, राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव अनुराग त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, दिलीप यादव, जयकुमार यादव, अंकित सिद्धार्थ, गणेश कुमार, विकास राज, धनु कुमार, राम कुमार यादव, विकास कुमार, आनंद, रवि, अजित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





.png)








0 Comments