आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था के नाम पर फर्जी मुठभेड़ों को बढ़ावा दिया जा रहा है और गरीबों, दलितों तथा पिछड़े वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है.
- फर्जी मुठभेड़, पुलिस राज और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का लगाया आरोप
- पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा- गरीबों, दलितों और किसानों के अधिकारों पर हो रहा हमला
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को डुमरांव में प्रतिरोध मार्च निकालकर मॉब लिंचिंग, कथित फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई और लोकतांत्रिक अधिकारों पर दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. मार्च से पहले भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई.
प्रतिरोध मार्च नया थाना स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन रोड, गोला रोड और पुराना थाना होते हुए पुनः नया थाना पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई. मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मॉब लिंचिंग, पुलिस राज, फर्जी मुठभेड़ों और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में नारे लगाए.
सभा की अध्यक्षता नारायण दास ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था के नाम पर फर्जी मुठभेड़ों को बढ़ावा दिया जा रहा है और गरीबों, दलितों तथा पिछड़े वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने नालंदा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मॉब लिंचिंग और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि सरकार गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर और किसानों की जमीन अधिग्रहित कर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की नीति अपना रही है.
जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा कि भाकपा माले पुलिस राज और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनता के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के शासन को कमजोर करने वाली नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा.
सभा को हरेंद्र राम, ललन राम, राजदेव सिंह और रामदेव मुखिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में ललन प्रसाद, कुश भगवान, रेखा देवी, कृष्णा राम, संजय शर्मा, प्रभुनाथ पाल, शंकर तिवारी, मुंशी पासवान, जाबिर कुरैशी, सर्वेश पाण्डेय, रास बिहारी पासवान, दीपू कुमार, हीरालाल पासवान, शैलेन्द्र पासवान, रवि रंजन सिंह, प्रभात कुमार, अरविंद यादव, प्रेमचंद, मनोज राम, रिंकू कुरैशी और आइसा छात्र नेता विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





.png)








0 Comments