बताया कि वर्तमान में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) की आपूर्ति की जा रही है. यदि किसी वाहन की टंकी में पहले से नमी या पानी की थोड़ी मात्रा मौजूद हो और उसमें इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल डाला जाए, तो रासायनिक प्रक्रिया के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
- युवक ने पेट्रोल में पानी मिलाने का लगाया आरोप, कुछ देर तक चला विवाद
- प्रबंधक बोले- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और वाहन की टंकी में मौजूद नमी से हो सकती है ऐसी स्थिति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के महाराजा पेट्रोल पंप पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने पेट्रोल में पानी मिले होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया. युवक का कहना था कि उसे पानी मिला हुआ पेट्रोल दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक विवाद की स्थिति बनी रही.
पेट्रोल पंप के प्रबंधक पवन कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) की आपूर्ति की जा रही है. यदि किसी वाहन की टंकी में पहले से नमी या पानी की थोड़ी मात्रा मौजूद हो और उसमें इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल डाला जाए, तो रासायनिक प्रक्रिया के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसे आम भाषा में पेट्रोल में पानी मिलने की घटना समझ लिया जाता है, जबकि इसका कारण अलग होता है.
जानकारों के अनुसार इथेनॉल की विशेषता यह है कि वह वातावरण की नमी को आसानी से सोख लेता है. यदि ईंधन में पानी की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक हो जाए तो इथेनॉल पेट्रोल से अलग होकर पानी के साथ नीचे बैठ जाता है. इस प्रक्रिया को फेज सेपरेशन (Phase Separation) कहा जाता है. ऐसे में वाहन के फ्यूल सिस्टम में समस्या आ सकती है और लोगों को पेट्रोल में पानी मिला होने का भ्रम हो सकता है.
वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंपों पर पानी मिलाकर पेट्रोल बेचने जैसी बातों को सही मान लेना उचित नहीं है. कंपनी के अनुसार डिपो से लेकर पेट्रोल पंप तक ईंधन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था रहती है. टंकियों में पानी जाने से रोकने के लिए भी आवश्यक तकनीकी इंतजाम किए गए हैं.
घटना के बाद कुछ देर तक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी रही. हालांकि प्रबंधन ने पूरे मामले में पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है.
वीडियो :





.png)








0 Comments