वीडियो : डॉक्टर्स डे पर भावुक हुए डॉ. आशुतोष सिंह, बोले- मरीज की जान बचाना ही सबसे बड़ा सम्मान ..

कहा कि चिकित्सा आज भी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पेशा है, लेकिन वर्तमान समय में डॉक्टरों के सामने चुनौतियां पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक और चिकित्सा सुविधाओं में काफी प्रगति हुई है, फिर भी डॉक्टरों को अपनी विश्वसनीयता, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बनाए रखना होगा. 


 


टी

  • 25 वर्षों की सेवा यात्रा को किया याद, कहा- बक्सर के लोगों ने दिया अपार स्नेह और विश्वास
  • अस्पतालों में मौत भी चिकित्सा प्रक्रिया की सच्चाई, समाज से डॉक्टरों पर विश्वास बनाए रखने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर महाशिवरात्रि मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक एवं बिहार डेंटल हेल्थ सर्विसेज के स्टेट सेक्रेटरी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि बक्सर में चिकित्सा सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस दौरान शहरवासियों ने उन्हें जो सम्मान, विश्वास और अपनापन दिया, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर का सबसे बड़ा पुरस्कार मरीज की जिंदगी बचाना और उसके चेहरे पर मुस्कान लौटाना है.

डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा आज भी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पेशा है, लेकिन वर्तमान समय में डॉक्टरों के सामने चुनौतियां पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक और चिकित्सा सुविधाओं में काफी प्रगति हुई है, फिर भी डॉक्टरों को अपनी विश्वसनीयता, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बनाए रखना होगा. उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक किसी न किसी रूप में डॉक्टर हर व्यक्ति के जीवन से जुड़े रहते हैं, इसलिए समाज को भी चिकित्सकों के मानवीय पक्ष को समझना चाहिए.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में हर मरीज को बचा पाना हमेशा संभव नहीं होता. गंभीर और जोखिम वाले मरीजों के इलाज के दौरान कई बार मृत्यु भी हो सकती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि डॉक्टरों ने प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उनके अस्पताल सहित कई संस्थानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों मरीजों की सेवा की और अधिकतम लोगों की जान बचाने का प्रयास किया.


डॉक्टर्स डे के अवसर पर ट्रिनिटी स्कूल के करीब 150 छात्र-छात्राएं अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को आईसीयू, पैथोलॉजी, डेंटल, आई विभाग समेत विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक इलाज की जानकारी दी. डॉ. आशुतोष ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी चिकित्सकों की सामाजिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि बक्सर में अब कई ऐसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनके लिए पहले मरीजों को पटना जाना पड़ता था. आज स्थानीय स्तर पर अनेक गंभीर मरीजों का सफल इलाज हो रहा है, जिससे जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं.

डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर विभिन्न स्कूलों, बैंकों, सामाजिक संस्थाओं, रोटरी क्लब, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने अस्पताल एवं क्लीनिक पहुंचकर चिकित्सकों का सम्मान किया. उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह स्नेह डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें पीड़ित मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है. साथ ही उन्होंने पूरे बिहार के चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments