कहा है कि यह सड़क बक्सर नगर को डुमरांव अनुमंडल सहित कई पंचायतों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से जोड़ती है. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एम्बुलेंस, कृषि एवं व्यावसायिक मालवाहक वाहन तथा आम नागरिक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं.
- गोलंबर-जासो-डुमरांव मुख्य मार्ग को RCD में हस्तांतरित कर चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कराने की मांग
- कहा- सड़क की बदहाल स्थिति से लाखों लोग परेशान, शीघ्र कार्रवाई जनहित में आवश्यक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बक्सर विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण गोलंबर-जासो-डुमरांव मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से इसके पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग (RCD) में शीघ्र हस्तांतरित कराने तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक स्वीकृति देने की मांग की है.
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि यह सड़क बक्सर नगर को डुमरांव अनुमंडल सहित कई पंचायतों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से जोड़ती है. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एम्बुलेंस, कृषि एवं व्यावसायिक मालवाहक वाहन तथा आम नागरिक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है, जबकि इसे पथ निर्माण विभाग (RCD) में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया लंबित है. इसी वजह से सड़क के पुनर्निर्माण और उन्नयन का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. साथ ही अनुरक्षण अवधि समाप्त होने के कारण नियमित रखरखाव भी प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है.
पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं. बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. दोपहिया वाहन चालकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की खराब स्थिति का असर व्यापार, कृषि परिवहन और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है.
आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क के हस्तांतरण की प्रक्रिया अविलंब पूरी कराई जाए तथा चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि यह सड़क बक्सर विधानसभा क्षेत्र की लाखों की आबादी के लिए जीवनरेखा के समान है, इसलिए इस पर त्वरित कार्रवाई आवश्यक है.





.png)








0 Comments