वीडियो : रामरेखा घाट बना रणक्षेत्र, बैठने की जगह को लेकर भिखारियों के दो गुटों में 'कटोरा युद्ध' ..

दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई और कटोरे भी चलने लगे. अचानक शुरू हुई इस लड़ाई को देखकर घाट पर मौजूद श्रद्धालु और राहगीर इधर-उधर हट गए. कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे.


 




                              



- लात-घूंसों और कटोरों से एक-दूसरे पर किया हमला, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
- स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आस्था के प्रमुख केंद्र रामरेखा घाट पर सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भिखारियों के दो गुट बैठने की जगह को लेकर आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे. इतना ही नहीं, हाथों में मौजूद कटोरे भी हथियार बन गए और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कटोरों से हमला करने लगे. इस अप्रत्याशित घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालु सहम गए और काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल गया. दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई और कटोरे भी चलने लगे. अचानक शुरू हुई इस लड़ाई को देखकर घाट पर मौजूद श्रद्धालु और राहगीर इधर-उधर हट गए. कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रामरेखा घाट पर लंबे समय से शांतिनगर के भिखारी एक निर्धारित स्थान पर बैठकर भीख मांगते हैं. पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी मोहल्ले के कुछ भिखारी भी उसी स्थान पर बैठने लगे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लगातार विवाद चल रहा था. सोमवार की शाम यही विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.

घटना की सूचना कुछ लोगों ने नगर थाना पुलिस को भी दी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. बाद में आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. घटना के बाद घाट पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में इस मारपीट की चर्चा होती रही.

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो सका. इस कारण पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका.
विडियो : 














Post a Comment

0 Comments