वीडियो : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खुलने के संकेत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई जल्द राहत की उम्मीद ..

कहा कि अब मरम्मत कार्य की वास्तविक स्थिति पहले से अलग है. शुरुआत में केवल एक जॉइंट की मरम्मत की योजना थी, लेकिन अब पुल के सभी जॉइंट बदले जा रहे हैं. ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है.

जानकारी देते पंकज उपाध्याय 




                              


- आरओबी की मरम्मत में लग सकता है 3 से 4 महीने का समय, बदले हालात में गुमटी खोलने पर बनी सहमति

- बोले- रेलवे और प्रशासन के बीच सकारात्मक बातचीत जारी, जल्द शुरू हो सकता है आवागमन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की मांग के बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने दावा किया है कि स्थिति अब पहले से काफी सकारात्मक है. उनका कहना है कि रेलवे और जिला प्रशासन के बीच लगातार संवाद चल रहा है तथा यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले तीन से चार दिनों में इटाढ़ी गुमटी से आवागमन शुरू हो सकता है. इससे शहरवासियों को जाम और लंबा चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

पंकज उपाध्याय ने बताया कि जब उनका प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिला था, तब रेलवे अधिकारियों ने अपनी सबसे बड़ी चिंता जाहिर की थी. अधिकारियों का कहना था कि यदि अभी गुमटी खोल दी गई तो नया रेल ओवरब्रिज तैयार होने के बाद उसे दोबारा बंद कराने में लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है. उस समय रेलवे को यह जानकारी दी गई थी कि क्षतिग्रस्त आरओबी की मरम्मत 45 दिनों में पूरी हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि अब मरम्मत कार्य की वास्तविक स्थिति पहले से अलग है. शुरुआत में केवल एक जॉइंट की मरम्मत की योजना थी, लेकिन अब पुल के सभी जॉइंट बदले जा रहे हैं. ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है. इसलिए लोगों की परेशानी को देखते हुए इटाढ़ी गुमटी खोलने की जरूरत महसूस की जा रही है.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार जिला प्रशासन का भी मानना है कि निर्माण एजेंसी पर जल्दबाजी का दबाव बनाना उचित नहीं होगा. पुल की मरम्मत गुणवत्ता के साथ पूरी हो, यह अधिक महत्वपूर्ण है. इसी बदली हुई परिस्थिति को रेलवे के समक्ष रखा गया है ताकि आम लोगों को अस्थायी राहत मिल सके.

उन्होंने कहा कि रेलवे को यह भरोसा भी दिलाया गया है कि नया रेल ओवरब्रिज चालू होने के बाद इटाढ़ी गुमटी को दोबारा बंद करने में किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जाएगा. फिलहाल प्राथमिकता शहर की यातायात व्यवस्था को सामान्य करना है.

पंकज उपाध्याय ने विश्वास जताया कि रेलवे और जिला प्रशासन के बीच चल रही सकारात्मक पहल का परिणाम जल्द सामने आएगा और आने वाले कुछ दिनों में इटाढ़ी गुमटी से आवागमन शुरू होने की घोषणा हो सकती है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments