वर्चुअल रैली में बोले अश्विनी चौबे, लोकतंत्र का गला घोटने वाली पार्टी है कांग्रेस ..

जनक्रांति से एक नेता जी भी निकले बिहार के मुख्यमंत्री भी बने मगर लोकतंत्र की गला घोंटने वाली कांग्रेस के गोद में बैठ गए जिसका परिणाम यह हुआ कि आज वे जेल के अंदर है और उनका पूरा कुनबा बेल पर. ऐसे लोगो को बिहार की जनता अच्छी तरह से समझती है. 

- वर्चुअल रैली में वक्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
- बक्सर समेत जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने ध्यान से सुनी वरिष्ठ नेताओं की बात

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: आज भारतीय जनता पार्टी बक्सर विधानसभा बिहार जन संवाद वर्चुवल रैली स्थानीय एंबेसडर होटल से ज़ूम एप के द्वारा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर,पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाधयाय के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया. संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश सिन्हा जी द्वारा किया गया.

 उधर, भाजपा नेता तथा बिहार प्रदेश क्षेत्रीय संगठन विस्तारक अमरेन्द्र पांडेय ने नगर परिषद वार्ड 27 शक्ति केंद्र भाजपा वरिष्ठ नेता बैकुंठ शर्मा के आवास पर बक्सर विधान सभा वर्चुअल रैली में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का संवाद ध्यानपूर्वक सुना तथा विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की.

बक्सर विधानसभा अंतर्गत पलिया पंचायत  में आयोजित हुई वर्चुअल रैली में मुख्य रूप से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति उषा दूबे के नेतृत्व में कई गई जहां कई ग्रामवासी उपस्थित रहे. जिसमे पलियां पंचायत बीजेपी अध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय , धीरज कुमार चौबे, संदीप कुमार, चन्दन उपाध्याय, जितेंद्र कुमार पांडेय, पारस नाथ पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, शत्रुध्न पांडेय, मनोज मिश्रा, हरिद्वार पांडेय आदि अन्य लोग उपस्थित रहे. 

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में बक्सर विधानसभा के वर्चुअल रैली के हेतु वाईपास रोड बक्सर में एक सभागार किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ एकत्रित होकर वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए देखने और दिखाने का काम किया गया. जिसमे बक्सर जिला अंतर्गत किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्री रंजन तिवारी(प्रदेश महामंत्री), विंध्याचल पाठक(प्रदेश उपाध्यक्ष),सुशील कुमार राय(प्रदेश प्रवक्ता), मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं, किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे. जिसमें, जिला महामंत्री रोहित ओझा और लक्ष्मण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, धनंजय राय, उमाकांत पाण्डेय, आशानंद सिंह, सुनील राम, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, दीपक कुमार दूबे, अशोक कुशवाहा, शैलेन्द्र राय, मनोज राय, सुनील पाठक,विकास कायस्थ, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती चतुर्वेदी, तेज प्रताप सिंह विधि प्रकोष्ठ इत्यादि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि इस कोरोना महामारी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो  कदम उठाया चाहे वो गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण हो,चाहे गैस का मुफ्त वितरण हो ,चाहे गरीबों के खाते में एक हजार रूपए भेजना हो जैसे अनेकों पहल अति सराहनीय है. देश में बहुत दिनों बाद कोई गरीबों कि हितैषी उनकी भलाई के संबंध में सोचने वाली सरकार बनी है. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 74 में लोकतंत्र की गला घोंटने वाली सरकार के खिलाफ एक छात्र आंदोलन ने जन्म लिया जिसका उपज मै भी हूं. यह आंदोलन आगे जाकर जनक्रांति के रूप में परिवर्तन हुआ. दुर्भाग्य से उसी जनक्रांति से एक नेता जी भी निकले बिहार के मुख्यमंत्री भी बने मगर लोकतंत्र की गला घोंटने वाली कांग्रेस के गोद में बैठ गए जिसका परिणाम यह हुआ कि आज वे जेल के अंदर है और उनका पूरा कुनबा बेल पर. ऐसे लोगो को बिहार की जनता अच्छी तरह से समझती है. कार्यक्रम को विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह कार्यकर्ताओं को लोकल वस्तुओं का प्रयोग करने तथा आत्म निर्भर बनने हेतु संकल्प पत्र पढ कर संकल्प दिलाया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह किया.











Post a Comment

0 Comments