राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी ममता देवी, मीना महासचिव ..

मौके पर नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल में वैश्य समाज की महिला को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश महिला अध्यक्ष को बधाई दी. वहीं, संपूर्ण जिले की तरफ से बक्सर नगर महिला अध्यक्ष चंदा बेगम ने ममता देवी और मीना राजभर को बधाई दी.

- मनोनयन पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
- जिलाध्यक्ष ने फूल मालाओं से किया स्वागत.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के इकाई के द्वारा महिला जिलाध्यक्ष के रूप में ममता देवी तथा महासचिव के  मीना राजभर को मनोनीत किया गया है. जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने दोनों महिलाओं को समाहरणालय रोड स्थित कार्यालय में फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मुंह मीठा करा कर बधाई दी. मौके पर नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल में वैश्य समाज की महिला को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश महिला अध्यक्ष को बधाई दी. वहीं, संपूर्ण जिले की तरफ से बक्सर नगर महिला अध्यक्ष चंदा बेगम ने ममता देवी और मीना राजभर को बधाई दी.

जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को बधाई देने के लिए देर रात तक उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में महिलाओं को उचित सम्मान तथा उनका हक प्राप्त होगा. बधाई देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र आजाद, ओम प्रकाश भारती, अरविंद यादव, किरन जायसवाल, मीना देवी, रानी पासवान, मंजू देवी, अमीना बेगम, शिल्पी देवी, हरेंद्र यादव, संतोष भारती, आलोक जायसवाल आदि प्रमुख रहे.











Post a Comment

0 Comments