जन सहयोग से महिला सेवा संस्थान ने कराई मुस्लिम जोड़े की शादी ..

समाजसेवा को सदैव तत्पर महिला विकास सेवा संस्थान की दूसरी वर्षगाँठ पर एक मुस्लिम जोड़े की शादी का बीड़ा उठाया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक गोविंद जायसवाल ने बताया कि, कई सामाजिक लोगों के द्वारा जन सहयोग देकर उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित किया गया.


- महिलाओं को रोजगार देने के लिए भी हेल्पलाइन की हुई शुरुआत
- कुमार नयन तथा डॉ. निसार अहमद को बनाया गया संरक्षक मंडल का सदस्य

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: समाजसेवा को सदैव तत्पर महिला विकास सेवा संस्थान की दूसरी वर्षगाँठ पर एक मुस्लिम जोड़े की शादी का बीड़ा उठाया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक गोविंद जायसवाल ने बताया कि, कई सामाजिक लोगों के द्वारा जन सहयोग देकर उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित किया गया. जिसके बाद वह एक जरूरतमंद की शादी कराने में सफल हुए. इस कार्य मे उनका सहयोग करने वाले प्रमुख  लोगों में डॉ. दिलशाद आलम, शादाब आलम, आदिल खान, कामरान खान, मो. वकार,आशीष चौरसिया, नीरज जायसवाल, राजू केशरी, पंकज जायसवाल, हेमंत पाठक, जटाशंकर सजावट दुकान, रूपक कुमार,गणेश जायसवाल, मंजू जायसवाल, जय माँ फार्मा के संचालक समेत कई लोगों ने गुप्त दान भी किया.


इस दौरान बक्सर के श्याम वाटिका में सैकड़ो महिलाओ ने सर्वसम्मति से रानी पासवान को अध्यक्ष और रंजना यादव को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया. वहीं, संरक्षक के रूप में साहित्यकार नयन कुमार और डॉ. निसार अहमद का मनोनयन हुआ. इसके साथ ही संयोजक सह संस्थापक गोविंद जायसवाल ने बताया कि आज महिलाओं आसानी से रोजगार प्रदान कराने के लिए रोजगार हेल्पलाइन स्टार्ट किया गया. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब बच्चियों की शादी की समस्या को हल करने में संस्थान आगे तत्पर रहेगा. विवाह कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिल्पी देवी, मीना देवी, ममता देवी, चंदा बेगम, गुड़िया देवी, हनी जायसवाल, रागिनी जायसवाल, किरण जायसवाल, मंजू जायसवाल, जमीला बेगम, आमना बेगम, किरण प्रजापति और बबन राजभर उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments