व्हाट्सएप कल्चर से निकलें युवा, गांधी को पढ़ें और करें आत्मसात: डीएम

आज के समय में बहुत लोग महात्मा गांधी को बिना पढ़े केवल व्हाट्सएप कल्चर के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं जो कि, बिल्कुल गलत है. महात्मा गांधी को को समझने के लिए हमें "माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ" जैसी किताबों को पढ़ना होगा तब जाकर हम सही में महात्मा गांधी के जीवन चरित्र को समझ पाएंगे तथा उसे अपने जीवन में उतार सकेंगे.


- महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर डीएम समेत आलाधिकारियों ने साबरमती के संत को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
- युवाओं से महात्मा गांधी को समझने की जिलाधिकारी ने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर जिला पदाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर समेत जिले के तमाम आला अधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित कमल दा पोखर पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले वासियों को शुभकामनाएं दी. तत्पश्चात अपने संदेश में डीएम ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि, वह व्हाट्सएप कल्चर से निकल कर महात्मा गांधी के जीवन को पढ़े समझे और उसे आत्मसात करें. 


उन्होंने कहा कि हम जब उम्र की अलग-अलग अवस्थाओं में होते हैं उस समय  अलग-अलग  तरीके से महात्मा गांधी को देखते हैं. बचपन में महात्मा गांधी की एक अलग छवि हमारे मन में होती है. युवावस्था में जब हम आते हैं तब अपनी सोच समझ के अनुसार  महात्मा गांधी के बारे में जानते हैं.  हालांकि, आज के समय में बहुत लोग महात्मा गांधी को बिना पढ़े केवल व्हाट्सएप कल्चर के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं जो कि, बिल्कुल गलत है. महात्मा गांधी को को समझने के लिए हमें "माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ" जैसी किताबों को पढ़ना होगा तब जाकर हम सही में महात्मा गांधी के जीवन चरित्र को समझ पाएंगे तथा उसे अपने जीवन में उतार सकेंगे. जिससे कि युवाओं के साथ-साथ देश और समाज का कल्याण संभव होगा.

इस दौरान अपर समाहर्ता चंद्रशेखर झा, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय के साथ-साथ प्रख्यात गजलकार कुमार नयन, समाजसेवी निसार अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे.

वीडियो:


















Post a Comment

0 Comments