व्यवसायिक संघ के द्वारा स्थापित की गई भगवान भास्कर की प्रतिमा ..

रामरेखा घाट व्यावसायिक संघ के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया. मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के द्वारा अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल की मौजूदगी में भगवान भास्कर को माल्यार्पण कर जिले वासियों की मंगल कामना की गई.






- सदर विधायक ने की जिले वासियों के मंगल की कामना

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रामरेखा घाट व्यावसायिक संघ के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया. मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के द्वारा अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल की मौजूदगी में भगवान भास्कर को माल्यार्पण कर जिले वासियों की मंगल कामना की गई.





मौके पर व्रतियों के अर्घ्य देने के लिए शाम तथा सुबह दोनों ही समय गौ दुग्ध उपलब्ध कराया गया. जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि, स्थानीय प्रशासन एवं जनता के सहयोग के द्वारा इस बार भी भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा की गई. उन्होंने सभी को इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
 
कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार गुप्ता, मकरध्वज तिवारी, संतोष कुमार, उत्तम कुमार, पंकज कुमार एवं स्थानीय निवासियों का भी सहयोग मिला.











Post a Comment

0 Comments