पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ..

कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिये भाजपा कृत संकल्पित है.






- भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
- पंडित उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेने की कही बात

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा युवा मोर्चा की नगर इकाई के द्वारा स्थानीय गोयल धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर भाजपा तथा भाजपा युवा मोर्चा के कई नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल जी तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने की.


मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिये भाजपा कृत संकल्पित है.




भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि, दीनदयाल जी के सपनो को साकार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने एवं उनके विकास के द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे है. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे. वह भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में देखना चाहते थे
        


कार्यक्रम को रोहतास गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा ने भी संबोधित किया. संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने किया. कार्यक्रम में विकास कायस्थ, प्रभाकर तिवारी, बलराम केशरी, गोलू मिश्रा, त्रिभुवन पाठक, मिथुन दूबे, विवेक सिन्हा, सुमित उपाध्याय, श्रीमन तिवारी, ज्वाला सैनी, दुर्गेश उपाध्याय, चंदन सिंह, पीयूष उपाध्याय, बच्चन पाठक , राजेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.







Post a Comment

0 Comments