वैक्सीनेशन व मास्क वितरण की स्थिति जानने को 4 दिनों तक फील्ड में रहेंगे वरीय अधिकारी ..

कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इसके रोकथाम हेतु प्रखंड स्तर पर कोविड की टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन मास्क वितरण कोविड प्रोटोकोल के अनुपालन के संबंध में प्रचार प्रसार आदि पूर्व से कराया जा रहा है. इन सब कार्यों के पर्यवेक्षण एवं जन संपर्क हेतु जिला पदाधिकारी अमन समीर ने दिनांक 16 मई 2021 से 19 मई 2021 तक विशेष अभियान के तहत पंचायत वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है.

 






- जिला सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी जानकारी
- जिले के वरीय पदाधिकारियों की होगी सहभागिता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इसके रोकथाम हेतु प्रखंड स्तर पर कोविड की टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन मास्क वितरण कोविड प्रोटोकोल के अनुपालन के संबंध में प्रचार प्रसार आदि पूर्व से कराया जा रहा है. इन सब कार्यों के पर्यवेक्षण एवं जन संपर्क हेतु जिला पदाधिकारी अमन समीर ने दिनांक 16 मई 2021 से 19 मई 2021 तक विशेष अभियान के तहत पंचायत वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. इसमें जिले के कई वरीय अधिकारी शामिल हैं. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर (भा.प्र.से.) को पाण्डेय पट्टी, छोटका नुआँव करहंसी एवं कमरपुर पंचायत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय को जासो, नदांव महदह, बोक्सा पंचायत के लिए, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप चंद्र जोशी को उमरपुर, दलसागर, सोनवर्षा, बरुना पंचायत के लिए तथा सदर अंचलाधिकारी प्रियंका राय को अहिरौली, खुटहाँ, जगदीशपुर, चुरामनपुर पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.




चौसा प्रखंड में चौसा एवं पवनी पंचायत के लिए वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिन्हा, चुन्नी, जलीलपुर, सरेंजा, सिकरौल, पंचायत के लिए चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, डिहरी, रामपुर कला, पलिया, बनारपुर पंचायत के लिए अंचलाधिकारी नवल कांत प्रतिनियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही इटाढ़ी, कुकुढ़ा, अतरौना, हकीमपुर पंचायत के लिए अपर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, उनवास, बिझौरा, चिलहरी, इंदौर पंचायत के लिए वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, हरपुर, जलवासी, नारायणपुर, बड़कागांव पंचायत के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) उपेंद्र कुमार सिंह, बसुधर, हरपुर, जयपुर, विक्रम इंग्लिश, बसांव कला पंचायत के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(समग्र शिक्षा) राजेंद्र प्रसाद चौधरी, बक्सर, राजपुर, हेठुआ, हरपुर, बारूपुर पंचायत के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात कुमार,  बन्नी, रसेन, मंगराव, नागपुर पंचायत के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी दिवेश कुमार चौधरी,  दुल्फा, कैथहर  कला, सिकठी के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पारसनाथ चौधरी, खिरी, अकबरपुर, तियरा, देवढ़िया के राजपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, खरहना, धनसोई, समहुता, मटकीपुर  के लिए अंचलाधिकारी अमलेश कुमार, चिलहरी, सोवा, छतनवार, नन्दन पंचायत के लिए डुमराँव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम, डुमराँव, भोजपुर जदीद, भोजपुर कदीम, ओरयांव, नुआंव पंचायत के लिए नप कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, डुमरांव, कुशलपुर, अटांव, कनझरूआं, मठिला पंचायत के लिए डुमराँव संतोष कुमार सिंह, डुमराँव, मुगांव, कसियां, लाखन डिहरा, कोरानसराय पंचायत के लिए अंचलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, डुमराव, नावानगर, अतिमी, बेलहरी, आथर पंचायत के लिए वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार जायसवाल, भदार, सिकरौल, बाबूगंज इंग्लिश, बेलांव पंचायत के लिए, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार प्रभाकर को भटौली, रूपसागर, परमानपुर, वैना पंचायत के लिए नावानगर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, गिरिधर बरांव, मणिया, सोनवर्षा, कडसर पंचायत के लिए नावानगर अंचलाधिकारी अमरेश कुमार, केसठ, रामपुर, पंचायत के लिए केसठ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, कतिकनार पंचायत के लिए केसठ अंचलाधिकारी राजशेखर कुमार, चौगाई, मुरार के लिए चौगाईं प्रखंड विकास पदाधिकारी सैय्यद सरफराजुउद्दीन अहमद,  मसरहिया, नचाप, खेवली पंचायत के लिए चौगाईं अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता, ब्रह्मपुर, योगिया, कांट, रघुनाथपुर पंचायत के लिए अपर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव धनंजय त्रिपाठी,  डुमराँव, गायघाट, निमेज, बैरिया, हरनाथपुर पंचायत के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जे एस पांडेय,  कैथी, पोखराहा, एकरासी के लिए पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भरत लाल, महुआर, उतरी नैनिजोर, दक्षिणी नैनिजोर, गहौना के लिए ब्रह्मपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र पाराशर, बगेन, भदवर, बराढ़ी के लिए ब्रह्मपुर अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी, ब्रह्मपुर, चक्की, जवही दियर के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की शिल्पी कुमारी, बैदा, अरक, चंदा पंचायत के लिए चक्की अंचलाधिकारी कौशल कुमार, पड़री, बलिहार, सिमरी, दुल्लहपुर पंचायत के लिए वरीय उप समाहर्ता अभय कुमार तिवारी, ढकाइच, डुमरी, काजीपुर व कठार पंचायत के लिए डुमरांव अवर निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार पटेल,  केशोपुर, राजपुर परसनपाह, राजपुर कला, मंझवारी पंचायत के लिए  बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, गायघाट, सहियार, नियाज़ीपुर, राजापुर पंचायत के लिए सिमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, गंगौली, खरहाटांड, एकौना, पैगंबरपुर पंचायत के लिए सिमरी अंचलाधिकारी अनिल कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है.








Post a Comment

0 Comments