भूमि विवाद के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई डीएम की चिंता, क्षेत्र भ्रमण कर लिया जायजा ..

डीएम ने पटना-बक्सर फोरलेन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के निपटान हेतु गठित छह सदस्यीय कमेटी के साथ चर्चा की. बाद में उन्होंने डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत भूमि विवाद के निपटारे हेतु किए जा रहे प्रयास की भी जानकारी ली. 





- प्रत्येक शनिवार को आयोजित होता है जनता दरबार 
- भूमि विवाद के मामलों को सुलझाने की होती है पहल


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: जिले में भूमि विवाद के बढ़ते मामलों तथा उनसे उत्पन्न अपराधिक मामलों की बढ़ रही संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूबे में हर शनिवार को थाना वार जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-84 का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. निर्माण कार्य में भूमि विवाद की बाधा भी उत्पन्न हो रही है. ऐसे में जिला पदाधिकारी अमन समीर ने विभिन्न तरह के भूमि विवादों के निपटारे हेतु स्वयं क्षेत्र भ्रमण किया. 


भ्रमण के क्रम में सर्वप्रथम डीएम ने पटना-बक्सर फोरलेन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के निपटान हेतु गठित छह सदस्यीय कमेटी के साथ चर्चा की. बाद में उन्होंने डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत भूमि विवाद के निपटारे हेतु किए जा रहे प्रयास की भी जानकारी ली. माना जा रहा है कि, जिला पदाधिकारी भूमि विवाद के बढ़ते मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए बेहद गंभीर हैं. भ्रमण के दौरान के साथ भूमि विकास उप समाहर्ता प्रभात कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंचलाधिकारी प्रियंका राय, डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम समेत कई लोग मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments