चिराग की आशीर्वाद यात्रा के जिले में आगमन को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक ..

इस दौरान आगामी बक्सर जिला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा प्रस्तावित आशीर्वाद यात्रा को सफल व ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए रणनीति बनी. तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि, बक्सर जिला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा के रूप में आगमन होने वाला है. 




- ब्रह्मपुर में की गई 4 प्रखंडों की संयुक्त बैठक, कार्यक्रमों की दी गई जानकारी 
- आशीर्वाद यात्रा को सफल तथा ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोक जनशक्ति पार्टी बक्सर की तैयारी समिति की बैठक ब्रम्हपुर प्रखंड मुख्यालय में संपन्न हुई. इस दौरान चार प्रखंडो की संयुक्त बैठक हुई. जिसमें प्रखंड क्रमशः ब्रम्हपुर, चक्की, सिमरी व डुमराँव के प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता ब्रम्हपुर के प्रखंड अध्यक्ष अजय ततवा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा जिलाध्यक्ष सह डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए.


इस दौरान आगामी बक्सर जिला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा प्रस्तावित आशीर्वाद यात्रा को सफल व ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए रणनीति बनी. तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि, बक्सर जिला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा के रूप में आगमन होने वाला है. चिराग पासवान सड़क मार्ग से बक्सर पहुंचेंगे. सर्वप्रथम ब्रह्मपुर चौरास्ता पर उनका हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. उसके बाद कृष्णब्रह्म, नुआंव ,पुराना भोजपुर, नया भोजपुर, प्रतापसागर, बेलाऊर, दलसागर, पड़री, चुरामपुर अहिरौली में भव्य स्वागत किया जाएगा. ततपश्चात चिराग पासवान नगर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे व आशीर्वाद लेंगे. बक्सर परिसदन में प्रेस वार्ता के बाद रात्रि भोजन जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के पैतृक निवास खण्डरीचा में करेंगे.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर तक बैनर पोस्टर पट जाएगा। जिला मुख्यालय में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर व बाबू वीर कुअंर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेगें। बैठक में रामाशंकर पांडेय, मुन्ना पांडेय, श्री भगवान पासवान, मगन राय ,सीताराम ठाकुर ,सोनु दूबे, धर्मपाल पांडेय, विजय तिवारी, शिवनाथ राम, बिट्टू पासवान, बिट्टू प्रसाद, दीपक तिवारी, गणेश प्रसाद, अंगद पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।








Post a Comment

0 Comments