ग्राम चौपाल में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से अवगत हुए ग्रामीण ..

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015  के तहत प्राप्त परिवादों की ससमय सुनवाई एवं उनके निवारण हेतु प्राप्त अधिनियम से आम जनता को अवगत कराने के लिए सदर प्रखंड के कृतपुरा में ईश्वर ज्योति मध्य विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल का आयोजन किया गया. 






- अनुमंडल एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थे मौजूद
- सदर प्रखंड के कृतपुरा में आयोजित थी चौपाल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015  के तहत प्राप्त परिवादों की ससमय सुनवाई एवं उनके निवारण हेतु प्राप्त अधिनियम से आम जनता को अवगत कराने के लिए सदर प्रखंड के कृतपुरा में ईश्वर ज्योति मध्य विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल का आयोजन किया गया. 





कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी तथा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनीषा सिंह के द्वारा आम लोगों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि किस प्रकार वह बिना किसी शुल्क के लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत जन समस्याओं अथवा किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका 60 दिनों के भीतर निबटान किया जाता है. ग्राम चौपाल में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.






Post a Comment

0 Comments