व्यापार मंडल के अध्यक्ष बसावन सिंह का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता ..

लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने बसावन सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन पर उनके जानने वाले लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी.






- फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना
- पूर्व मुखिया समेत अन्य लोगों ने भी जताया गहरा दुख

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने बसावन सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन पर उनके जानने वाले लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा कि बसावन यादव किसान मजदूरों के हितैषी थे हमेशा किसानों के विषय में चिंतित रहते थे. उनके मृत्यु से किसान गरीब मजदूरों को भारी आघात पहुंचा है मैं उनको कोटि कोटि नमन करता हूं. उधर, छोटका नुआंव पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश कुमार तथा बीडीसी प्रतिनिधि अरुण कुमार ने भी बसावन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही परिजनों के ऊपर टूटे दुख के पहाड़ को सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की.

उधर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने  इंजीनियर नितेश उपाध्याय सुनील कुमार मालाकार चुनी पंचायत के मुखिया विष्णु सिंह यादव कैलाश राम विनोद यादव नसीम अख्तर संजय यादव चंद्रमा यादव शिव बचन सिंह यादव दीनबंधु यादव के अलावा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया तथा इससे बक्सर जिला को भारी क्षति बताया.











Post a Comment

0 Comments