कांग्रेस नेताओं ने किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन ..

कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 132 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की तथा संचालन चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमण पांडेय ने किया. इस दौरान पंडित नेहरु के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया.






- जन्म जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
- 132 वीं जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरु

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 132 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की तथा संचालन चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमण पांडेय ने किया. इस दौरान पंडित नेहरु के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया.



जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरभाष के माध्यम से दिए अपने संदेश के कहा कि त्याग, तपस्या तथा अपने सुखों को भूल कर पंडित नेहरू ने देश की आजादी में अपनी सर्वस्व लुटा दिया है. लगभग 10 वर्षों तक अंग्रेजों की जेलों में उन्होंने अपने जीवन का स्वर्णिम काल को बिता कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभायी. प्रधानमंत्री बनने के बाद भी देश को ऊंचाई पर लाने में अपनी बुद्धि व ज्ञान का भरपूर प्रयोग कर देश को ऊंचाई पर लाने में अपनी भूमिका निभाई. उन्होंने आज का भारत बनाया.





पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा कि पंडित नेहरु के शुरुआती कार्यकाल के कारण आज भारत उद्योग-धंधे एवं कृषि में स्वावलंबी हो गया. पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु के स्वतंत्रता आंदोलन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने जेल यातनाएं सही. इतना ही नहीं उनके साहस समर्पण त्याग की बदौलत ही आज यह देश इस मुकाम पर पहुंचा है. पंडित नेहरु ही है जिसे विश्व मानता है. कार्यक्रम में राम प्रसन्न द्विवेदी, पंकज उपाध्याय, पप्पू दूबे, जिंदा जवाहरलाल, रामाकांत चौबे, शिवाकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, शिवानंद तिवारी, राजर्षि राय, जमाल अली, देवेंद्र पाठक, सुरेश जायसवाल आदि लोग थे.








Post a Comment

0 Comments