पंचायत चुनाव अपडेट : चौसा में कुख्यात गुड्डू राय की पत्नी फिर बनी बीडीसी लेकिन, एक जगह लगा झटका ..

डिहरी पश्चिमी बीडीसी क्षेत्र से उनकी गोतनी को हार का सामना करना पड़ा. सुनीता राय ने अपनी तीसरी जीत के बाद जनता को धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह जनता के विश्वास की जीत है.


 






- सुनीता राय की गोतनी को करना पड़ा हार का सामना
- जीत के बाद दिया जनता को धन्यवाद कहा - यह जनता के विश्वास की जीत
 
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चौसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जो चुनाव परिणाम आ रहे हैं वह बदलाव की ओर लगातार इशारा कर रहे हैं हालांकि कुछ लोग अपनी कुर्सी बचा लेने में कामयाब रहे हैं. हत्या और अपहरण जैसे मामले में यूपी के जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी और चौसा की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुनीता राय लगातार तीसरी बार डिहरी पूर्वी से बीडीसी चुनी गईं. उन्होंने श्रव्या राय 681 मतों के अंतर से हराया. हालांकि, निवर्तमान प्रखंड प्रमुख के परिवार को तगड़ा झटका भी लगा है, डिहरी पश्चिमी बीडीसी क्षेत्र से उनकी गोतनी को हार का सामना करना पड़ा. सुनीता राय ने अपनी तीसरी जीत के बाद जनता को धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह जनता के विश्वास की जीत है.

बनारपुर पंचायत मुखिया

विजेता - ममता देवी 934
निकटतम- शांति देवी 608
मतों का अंतर- 326

निवर्तमान चुनावी मैदान से बाहर थे

सिकरौल पंचायत मुखिया

विजेता : विनोद नट 1627
निकटतम : शहाबु नट 1430
मतों का अंतर : 197

जलीलपुर पंचायत मुखिया

विजेता : उमरावती देवी 1660
निकटतम : सविता देवी : 1221
मतों का अंतर : 439
निवर्तमान जाहिदा बीबी

डिहरी पंचायत मुखिया

विजेता - शमीम अंसारी उर्फ कल्लू 2618
निकटतम - निवर्तमान रामशंकर सिंह -1703
मतों का अंतर - 915

रामपुर कला पंचायत

विजेता - निवर्तमान मुखिया अरविंद प्रसाद गुप्ता - 1585
निकटतम - संपत राजभर - 1045
मतों का अंतर - 540

सरेंजा पंचायत मुखिया

आगे- सुखराजी देवी 2770
पीछे निवर्तमान रमेश राय उर्फ पिंटू - 1752
मतों का अंतर -1018


चौसा जिप सदस्य पद

विजेता - पूजा देवी 16443
निकटतम - पूनम देवी 6472
मतों का अंतर - 9971

बीडीसी

बनारपुर 
प्रभावती देवी : 1173 
किरण देवी : 489
मतों का अंतर : 684

सिकरौल
जगदम्बा वैद्य 1785(निवर्तमान)
अरुण कुमार राम 1009
मतों का अंतर : 776

जलीलपुर
रेखा देवी 1311
सोनिया देवी 1003
मतों का अंतर : 308


डिहरी पूर्वी 
विजेता : सुनीता राय : 1575
निकटतम : श्रव्या राय : 894
मतो का अंतर : 681


डिहरी पश्चिमी
विजेता : गायत्री देवी - 872
निकटतम : बबिता देवी (प्रमुख की गोतनी) 584
मतो का अंतर - 288










Post a Comment

0 Comments