चौथी बार खुंटहा पंचायत के सरपंच बने वीरेश सिंह, अन्य पंचायतों में अधिकांश नए चेहरे ..

अन्य प्रखंडों के मुकाबले सदर प्रखंड में सरपंच पद के भी परिणाम सबसे पहले आ गए।.जहां अन्य प्रखंडों में रात 10 बजे तक चुनाव परिणाम आते थे वहीं, सदर प्रखंड में 6:00 बजे के पूर्व ही परिणाम घोषित कर विजेताओं को उनके प्रमाण पत्र दे दिए गए.

 





- 6:00 बजे के पूर्व ही घोषित कर दिए गए सरपंच पद के परिणाम
- वीरेश सिंह ने कहा, जनता की उम्मीदों पर उतरूँगा खरा 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के सरपंच पदों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं. खुंटहा पंचायत से वीरेश सिंह चौथी बार सरपंच पद की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं. वीरेश सिंह नवनिर्वाचित मुखिया खुशबू देवी के ससुर तथा निवर्तमान मुखिया धर्मेंद्र सिंह के चाचा हैं. उनकी इस सफलता पर कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय ने भी बधाई दी है वहीं, वीरेश सिंह ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विजय श्री प्रदान की है उस विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. 

अन्य प्रखंडों के मुकाबले सदर प्रखंड में सरपंच पद के भी परिणाम सबसे पहले आ गए।.जहां अन्य प्रखंडों में रात 10 बजे तक चुनाव परिणाम आते थे वहीं, सदर प्रखंड में 6:00 बजे के पूर्व ही परिणाम घोषित कर विजेताओं को उनके प्रमाण पत्र दे दिए गए.




1. कमरपुर पंचायत सरपंच

विजेता : रिंकू देवी 2194
निकटतम : कौशल्या देवी 1551
मतों का अंतर : 643

2. छोटका नुआंव पंचायत सरपंच

विजेता : मुकेश कुमार 802
निकटतम : विश्वनाथ राम 768
मतो का अंतर : 34


3. करहँसी पंचायत मुखिया

विजेता : कंचन कुमारी  1816
निकटतम : सोना देवी 1071
मतों का अंतर : 745

4. रहसीचक पंचायत(पांडेयपट्टी) 

विजेता : गीता देवी 940
निकटतम : मनोरमा देवी 548
मतों का अंतर : 392

5. महदह पंचायत 

विजेता :  सुनीता देवी 1693
निकटतम : सुभाष कश्यप 1008
मतों का अंतर : 685

6. बोक्सा पंचायत मुखिया

विजेता :  लीलावती देवी 888
निकटतम:   धर्मशीला देवी 823
जीत का अंतर : 65

7. नदाँव पंचायत मुखिया

विजेता : मनोज कुमार दूबे  1637
 निकटतम : संजय कुमार सिंह 1503
मतों का अंतर : 134

8. जगदीशपुर पंचायत मुखिया

विजेता : अजय कुमार 3009
निकटतम : विजय बहादुर यादव 2003
जीत का अंतर : 1006

9. चुरामनपुर पंचायत 

विजेता : रामानंद राय 1506
निकटतम : भगवान पांडेय 877 
जीत का अंतर : 629

10. अर्जुनपुर पंचायत  

विजेता : गौरी शंकर राम : 453
निकटतम : नासिका नारायण राम 421 
जीत का अंतर : 32

11. खुंटहा पंचायत  

विजेता : वीरेश सिंह(धर्मेंद्र सिंह के चाचा) : 1568
निकटतम : कृष्णा सिंह 1389 
जीत का अंतर : 179

12. उमरपुर पंचायत

संतोष मिश्रा 543
अवध बिहारी ठाकुर 501
मतों का अंतर : 42

13. सोनवर्षा पंचायत

विजेता : श्रीभूषण प्रसाद 1286
निकटतम : रामशंकर राय 824
मतों का अंतर : 465

14. दलसागर पंचायत 

विजेता : आरती देवी 1519
निकटतम  : सुजांती देवी 808
मतों का अंतर : 711

15 बरुना पंचायत 

विजेता : रुक्मणि देवी 1685
निकटतम : मो उमर फारुख 1020
मतों का अंतर : 665
संतोष मिश्रा उमरपुर












Post a Comment

0 Comments