सदर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ, किया पौधरोपण ..

प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जबकि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को मुखिया व सरपंच के द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. चुनाव संपन्न हो जाने के बाद सभी साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया.

 






- उप मुखिया तथा उपसरपंच का भी चुनाव हुआ संपन्न
- प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने दिलाई मुखिया व सरपंच को शपथ

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव संपन्न हो गया. सभी मुखिया तथा सरपंच को प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जबकि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को मुखिया व सरपंच के द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. चुनाव संपन्न हो जाने के बाद सभी साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया.



निर्वाचित के दौरान बोक्सा से बसंती कुमारी निर्विरोध उप  मुखिया तथा सोनम कुमारी को उप सरपंच चुना गया. जगदीशपुर पंचायत की उप मुखिया अरविंद कुमार सिंह जबकि उप सरपंच शाहजहां बीबी को चुना गया. चुरामनपुर की उप मुखिया ममता सिंह जबकि परवतिया देवी को निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित किया गया. अर्जुनपुर उप मुखिया  मुन्ना प्रसाद बने हैं वहीं रिंटू देवी निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुई हैं. खुंटहा में चंद्रावती देवी उप मुखिया जबकि मुकेश कुमार उप सरपंच बने हैं. उमरपुर में राजेंद्र कुमार प्रसाद उप मुखिया तथा अजय ठाकुर निर्विरोध उप सरपंच बने हैं. इसके अतिरिक्त सोनवर्षा, दलसागर तथा बरुना के उप मुखिया तथा उप सरपंच का भी  निर्वाचन सम्पन्न हुआ.









Post a Comment

0 Comments