ब्रह्मपुर प्रखंड की जनता ने लिया पूरा हिसाब, अप्रत्याशित चुनाव परिणाम में नहीं बची किसी की कुर्सी ..

मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चलती रही. अन्य प्रखंडों के तरह यहां भी जबरदस्त बदलाव हुआ यहां एक भी मुखिया अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके. सके बाद जिला प्रशासन अब सिमरी प्रखंड के चुनाव की तैयारियों में लग गया है.

 




श्रीभगवान सिंह, पोखरहा मुखिया


- व्यापक इंतज़ामों में के बीच कराई गई मतगणना
- अब सिमरी प्रखंड के चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : ब्रह्मपुर प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के विभिन्न पदों की मतगणना निर्धारित समय से शुरु हो गई. मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना कर्मी ससमय पहुंच गए थे. तकरीबन 8:30 बजे से
मतगणना प्रारंभ हुई जिसके बाद सर्वप्रथम गायघाट पंचायत का परिणाम सामने आया. ऑनलाइन काउंटिंग रिकॉर्डिंग यानी कि (ओसीआर) के कारण विलंब होने के चलते कुछ परेशानी हुई. इसके अतिरिक्त मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चलती रही. अन्य प्रखंडों के तरह यहां भी जबरदस्त बदलाव हुआ यहां एक भी मुखिया अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके. सके बाद जिला प्रशासन अब सिमरी प्रखंड के चुनाव की तैयारियों में लग गया है.
कन्हैया महतो भदवर पंचायत मुखिया


इसके पूर्व सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर जहां समर्थकों की भीड़ लगी रही. मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिला पदाधिकारी अमन समीर एसपी नीरज कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने मतगणना हॉल का भ्रमण किया. अन्य पदाधिकारी तथा नगर थाने की पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल मतगणना केंद्र पर लगातार तैनात रहे.


देर शाम तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रत्यशियों के परिणाम यह रहे :

गायघाट 
विजेता : हरेंद्र प्रसाद सिंह 1563 मत 
निकटतम : रामाशीष सिंह 951 मत 
मतों का अंतर 612

निमेज पंचायत
विजेता : जगनारायण साह 1171
निकटतम : राजेन्द्र प्रसाद 990 (निवर्तमान )
मतों का अंतर 181

बैरिया पंचायत
विजेता : सविता देवी 1770
निकटतम : पूनम देवी 980 (निवर्तमान )
मतों का अंतर 890

हरनाथपुर पंचायत
विजेता - मंजू देवी 2146
निकटतम - सुरेंद्र कुंवर 1475 (निवर्तमान)  
मतों का अंतर 671

दक्षिणी नैनीजोर  पंचायत
विजेता : गौरी शंकर तिवारी 1840
निकटतम : धर्मेंद्र  तिवारी 1375 (निवर्तमान)
मतों का अंतर : 465

महुवार पंचायत
विजेता : संतोषी कुमारी 1344
निकटतम : कविता देवी 1286
मतों का अंतर : 58

उत्तरी नैनीजोर पंचायत
विजेता : बियफी देवी 2417
निकटतम : देवंती देवी 1317 (निवर्तमान)
मतों का अंतर : 1100

गहौना पंचायत
विजेता : संगीता देवी 1373
निकटतम : गीता देवी 1161
मतों का अंतर : 212

योगिया पंचायत
विजेता : सोनू मिश्रा 948
निकटतम : अमित कुमार मिश्रा 823
मतों का अंतर :125

कांट पंचायत 
विजेता : गुलाबचंद गुप्ता 1655
निकटतम - प्रियंका देवी 1164
मतों का अंतर : 491

रघुनाथपुर पंचायत
विजेता : अनिल कुमार राम 1621
निकटतम : मुन्ना मुसहर 1555
मतों का अंतर : 66

पोखरहा पंचायत
विजेता : श्री भगवान सिंह 2110
निकटतम : सूलेन सिंह 1524
मतों का अंतर : 586

कैथी पंचायत
विजेता : पन्ना देवी 1344
निकटतम : निक्की सिंह 1124
मतों का अंतर : 220

पिंकी कुमारी


एकरासी पंचायत
विजेता : पिंकी कुमारी देवी 1834
निकटतम : गीता देवी 1207
मतों का अंतर : 627

बगेन पंचायत
विजेता : अजीत सिंह : 1270
निकटतम : नवीन कुमार सिंह 988
मतों का अंतर : 282

बराढ़ी पंचायत
विजेता : कंचन देवी -1478
निकटतम - अभिलाषा देवी-1299
मतों का अंतर : 179

भदवर पंचायत
विजेता : कन्हैया महतो 2134
निकटतम : सत्येंद्र सिंह 1308
मतों का अंतर : 836

अनिल कुमार राम, रघुनाथपुर मुखिया











Post a Comment

0 Comments