पुण्यतिथि पर याद किए गए एएसआई अशोक कुमार सिंह ..

कहा कि व्यक्ति के दुनिया में नहीं रहने के बाद भी उनके व्यवहार एवं समाज के लिए किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें याद किया जाता रहता है. आज सभी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर इसी कारण से जुटे हैं.

 




 - धनसोई में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
- दिवंगत एएसआई को नमन करने के साथ कंबल वितरण का भी हुआ कार्यक्रम


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : धनसोई के स्थानीय गांव में शहीद एएसआई स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की छटवीं पुण्यतिथि के मौके पर शोक सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राजपुर विधायक विश्वनाथ राम मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे.मौके पर सभी ने शहीद अशोक यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व की चर्चा की. 







राजपुर विधायक ने कहा कि व्यक्ति के दुनिया में नहीं रहने के बाद भी उनके व्यवहार एवं समाज के लिए किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें याद किया जाता रहता है. आज सभी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर इसी कारण से जुटे हैं. मौके पर विधायक के साथ साथ स्थानीय मुखिया एवं इंदौर पंचायत के मुखिया के साथ-साथ धनसोई के सरपंच सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.







Post a Comment

0 Comments