नहीं पूरी हो सकी बंटी शाही की इच्छा, रस्साकशी वाले माहौल में नीलम बनी जिप उपाध्यक्ष ..

रस्साकशी वाले माहौल में एक बार फिर अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए. उन्हें राजपुर मुखिया अनिल सिंह की छोटे भाई सुनील सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शिकस्त दी.
नव निर्वाचित जिप उपाध्यक्ष

 





- काफी गर्मागर्म रहा जिप अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान माहौल
- जोड़-तोड़ से पलट गई बाजी, अनिल सिंह की भवह हैं नीलम 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान पल-पल बदलते समीकरणों ने प्रत्याशियों के उत्साह को कभी बढ़ाया तो कभी घटा दिया. रस्साकशी वाले माहौल में एक बार फिर अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए. उन्हें राजपुर मुखिया अनिल सिंह की छोटे भाई सुनील सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शिकस्त दी.


मिली जानकारी के मुताबिक नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष विद्या भारती ने बंटी शाही का समर्थन किया था जबकि, सिमरी निवासी आरती देवी ने इस बात का विरोध किया. वहीं पहली बार जिला परिषद सदस्य बनी पूजा देवी भी उपाध्यक्ष के दौड़ में आ गई थी लेकिन, बाद में बदलते समीकरणों के बीच पूजा देवी के समर्थकों ने भी बंटी शाही के विरोध में नीलम देवी को मतदान कर दिया. ऐसे में जिला उपाध्यक्ष पद पर नीलम देवी दस मत प्राप्त कर विजयी रही जबकि बंटी शाही को नौ व पूजा ने एक वोट प्राप्त किया.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सभागार के अंदर का माहौल काफी गर्म रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंटी शाही ने पूर्व में भी एक बार जिप अध्यक्ष बनने के लिए जोड़-तोड़ किया था लेकिन उस वक्त भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था. अबकी बार भी वह जिप उपाध्यक्ष बनते-बनते रह गए.








Post a Comment

0 Comments