हामिद खान दोबारा बने सुन्नी वफ्फ बोर्ड के सदस्य, भाजपा नेताओं ने दी बधाई ..

दूसरी बार सुन्नी वक्फ बोर्ड का जिला सचिव बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गयी. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बोर्ड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो इरसादुल्लाह का आभार प्रकट किया गया. 




- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं हामिद खान
- नेताओं ने कहा कर्मठ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं हामिद खान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरिमपुर निवासी हामिद खान को दूसरी बार सुन्नी वक्फ बोर्ड का जिला सचिव बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गयी. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बोर्ड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो इरसादुल्लाह का आभार प्रकट किया गया. इसके साथ साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बक्सर प्रभारी मंगल पांडेय, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रति आभार प्रकट किया गया, जिनकी प्रेरणा से पुनः हामिद खान को सुन्नी वक्फ बोर्ड का सचिव बनाया गया.

बधाई देने वालों में सुशील कुमार राय, विंध्याचल पाठक, मनोज राय, इंद्रजीत पाण्डेय, विवेक सिंह, अजय राय, दीपक पाण्डेय, दीपक प्रकाश दूबे, मनोज पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, रूपक दूबे ने कहा कि कर्मठ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को ऐसे स्थान पर चयन करना पार्टी की पारदर्शिता को दर्शाता है.








Post a Comment

0 Comments