केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए उपेंद्र कुमार शर्मा, छत्रनील सिंह बने शाहाबाद रेंज के नए डीआइजी ..

शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) उपेंद्र कुमार शर्मा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक छत्रनील सिंह को शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है.





- गृह विभाग के आरक्षी शाखा के द्वारा जारी की गई अधिसूचना
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के उप महानिरीक्षक हैं छत्रनील सिंह

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) उपेंद्र कुमार शर्मा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक छत्रनील सिंह को शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अगले आदेश तक यह सभी अपने नवीन पदस्थापन/अतिरिक्त प्रभार पर योगदान देंगे.


इसके अतिरिक्त तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल उत्तरी मंडल के महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उप महानिरीक्षक पी कन्नन को सारण क्षेत्र, छपरा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है जबकि अपराध अनुसंधान विभाग की पुलिस उप महानिरीक्षक गरिमा मलिक को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


















Post a Comment

0 Comments