हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के लिए महिला ई-रिक्शा चालकों ने निकाली रैली ..

अनुरोध किया गया कि वह अपने निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों तथा घरों की छतों पर राष्ट्रीय झंडा लगाकर अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा प्रदर्शित करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करें तथा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य दें.



 




- लोगों से किया गया राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा प्रस्तुत करने का अनुरोध
- पूरे नगर में ई-रिक्शा भ्रमण के दौरान अपने-अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज लगाने का किया अनुरोध

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : आजादी की 75 की वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में "हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान सरकार के द्वारा किया गया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर परिषद की स्वयं सारथी ई-रिक्शा चालक महिलाओं के द्वारा नगर में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने संपूर्ण नगर वासियों को "हर घर तिरंगा" अभियान हेतु प्रेरित किया. 





लोगों से अनुरोध किया गया कि वह अपने निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों तथा घरों की छतों पर राष्ट्रीय झंडा लगाकर अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा प्रदर्शित करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करें तथा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य दें.

महिलाओं के द्वारा ई-रिक्शा चलाकर महिला सशक्तिकरण का अनूठा नमूना भी पेश किया गया, जो पूरे बिहार की आजीविका समूह में एक आदर्श व इकलौता नमूना है. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित इस रैली का नेतृत्व नगर मिशन प्रबंधक संतोष राय एवं मनोज केशरी के द्वारा किया गया. रैली में आजीविका समूह की सैकड़ों महिलाएं शामिल रही.

















Post a Comment

0 Comments