वीडियो : पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में शिव महापुराण का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा ..

रामरेखा घाट पहुंचने के पश्चात विधि-विधान शिव पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को गंगा मैया के जल से भरा गया और वापस कथा स्थल पर पहुंची. जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की. 




- आचार्य रणधीर ओझा हैं कथा व्यास
- शाम 3:00 बजे से 7:00 बजे तक चलेगी कथा

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सावन मास के पावन अवसर पर श्री पंचमुखी शिव मंदिर चरित्रवन बक्सर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा की शुरुआत से पूर्व बुधवार को  शोभा यात्रा (जलभरी) निकाली गई. जिसमे बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल हुए. बुधवार को पंचमुखी शिव मंदिर से बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की. यात्रा में शामिल शिव भक्तों ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई. यात्रा में शामिल लोगों ने भोले बाबा का जय घोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.



यात्रा श्री पंचमुखी शिव मंदिर से चलकर रामरेखा घाट पहुंची जिसमें 151 सौभाग्यवती महिलाएं भी कलश लेकर यात्रा में भगवान भोलेनाथ के गीत गाते हुए चल रही थी. रामरेखा घाट पहुंचने के पश्चात विधि-विधान शिव पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को गंगा मैया के जल से भरा गया और वापस कथा स्थल पर पहुंची. जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की. 

इस आयोजन में कथा व्यास आचार्य रणधीर ओझा ने बताया कि यह कथा अलौकिक और पारलौकिक दोनों कामनाओं की पूर्ति करता है. कथा गुरुवार से अपराह्न 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी. शोभायात्रा में मुख्यता वैदिक जी, भगत राम गौड , कमलेश पाल, ढूनू लाल , अभिषेक ओझा, दीपक सिंह, शिवानंद उपाध्याय, संजय ओझा, राम चंद्र राय , कृष्णा कुमार, निक्कू ओझा एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

वीडियो : 


















Post a Comment

0 Comments