बक्सर पहुंचे जदयू जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत ..

स्वागत करने वालों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं कई प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे. कार्यकर्ताओं ने बताया कि अशोक कुमार सिंह पूर्व में भी जिला अध्यक्ष थे उनके कार्यकाल में पार्टी को काफी मजबूती मिली थी.




- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा
- महापुरुषों की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला जनता दल (यू) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का पटना से बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, बैंड-बाजा के साथ भव्य स्वागत किया. हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ सैकड़ों वाहन की लंबी कतार से रेलवे स्टेशन रोड जाम जैसी स्थिति बन गई थी. 



रेलवे स्टेशन से निकलकर अशोक सिंह का काफिला कमलदह पोखर पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,ज्योति प्रकाश चौक पर कामरेड ज्योति प्रकाश, वीर कुंवर सिंह चौक पर बाबू वीर कुंवर सिंह माल्यार्पण करते हुए जिला अतिथि गृह तक पहुंचा. 

स्वागत करने वालों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं कई प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे. कार्यकर्ताओं ने बताया कि अशोक कुमार सिंह पूर्व में भी जिला अध्यक्ष थे उनके कार्यकाल में पार्टी को काफी मजबूती मिली थी. कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बधाई दी है. बधाई देने वाले में जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, शिवजी सिंह, जीत विनोद ठाकुर, संजय चौधरी, संतोष चौधरी, मोहन चौधरी, सुरेंद्र कुशवाहा अरविंद सिंह ईश्वर चौधरी, फादर चौधरी, बृज नाथ पांडेय, शिव प्रसाद सिंह कुशवाहा समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

















Post a Comment

0 Comments