परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित लोगों ने कोचस-चौसा मुख्य सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से घंटों वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा.
- सरेंजा गांव में सनसनी, हत्या की आशंका पर परिजनों ने किया हंगामा
- मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों बाधित रहा कोचस-चौसा मार्ग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव स्थित आइटीसी कंपनी के गेहूं गोदाम में सोमवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. गोदाम के अंदर गेहूं की बोरियों के नीचे दबा शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित लोगों ने कोचस-चौसा मुख्य सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से घंटों वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीण मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सरेंजा गांव निवासी बेचन चौहान के 12 वर्षीय पुत्र बगेलू का शव सोमवार की सुबह गोदाम के अंदर मिला. बताया जा रहा है कि जब गोदाम का मुख्य गेट खोला गया तो किशोर का शव गेहूं की बोरियों के नीचे दबा पड़ा था. घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
गोदाम किराये पर दिया गया है और मृतक किशोर वहीं काम भी करता था. परिजनों के अनुसार रविवार को काम के दौरान वह हल्का चोटिल हो गया था. सोमवार को शव मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि किशोर की हत्या कर शव को गोदाम में फेंका गया. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान होने की भी बात कही जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. ग्रामीण घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.






.png)











0 Comments