वीडियो : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सांसद ने किया नौका विहार, ऐतिहासिक कथकौली मैदान में फहराएंगे राष्ट्र ध्वज ..

ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाकर भारत के नक्शे का निर्माण किया जाएगा साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी तत्पश्चात बक्सर की लड़ाई के ऐतिहासिक गवाह कथकौली मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी व सामाजिक संगठनों के माध्यम से तिरंगा वितरण शुरू किया है. 15 अगस्त तक 75 हजार तिरंगा वितरित किया जाएगा. 








- कहा, हर भारतवासी का अभिमान है तिरंगा 
- 75 हजार तिरंगों का हुआ संसदीय क्षेत्र में वितरण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है. यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव  के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में उत्साह है. केंद्रीय मंत्री बक्सर के रामरेखा घाट पर आयोजित नौका विहार कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान यह बातें बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने माता गंगा की आरती की और लोक कल्याण की कामना भी की. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में 75 हज़ार तिरंगों का वितरण किया जा रहा है. रविवार को बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाकर भारत के नक्शे का निर्माण किया जाएगा साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी तत्पश्चात बक्सर की लड़ाई के ऐतिहासिक गवाह कथकौली मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी व सामाजिक संगठनों के माध्यम से तिरंगा वितरण शुरू किया है. 15 अगस्त तक 75 हजार तिरंगा वितरित किया जाएगा. 




इसके पूर्व शनिवार को लोगों ने घर पर तिरंगा फहराया. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे श्रीराम कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर व मिशन वंदे मातरम फाउंडेशन द्वारा भागलपुर में आयोजित विश्व रिकॉर्ड अटेम्प्ट तिरंगा झंडा यात्रा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पटना से जुड़े. इसके उपरांत पटना स्थित आवास पर तिरंगा झंडा लगाया. इसके उपरांत बक्सर ब्रह्मपुर में हर घर तिरंगा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने घर व ऑफिस पर तिरंगा लगाकर हर दिल में देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

वीडियो : 


















Post a Comment

0 Comments