जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में फिर नया मोड़, अशोक बने जिलाध्यक्ष ..

फुटचन्द सिंह कुशवाहा ने कहा कि अशोक सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश उत्पन हो गया है, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने नए  निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भी बधाई दी है.





- जिलाध्यक्षों की लिस्ट गलत ढंग से प्रकाशित होने की कहीं जा रही बात
- रविवार को जजों के निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया पत्र


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जदयू जजिलाध्यक्ष पद  को लेकर कई दिनों से चली आ रही उठापठक के बाद फिर नया मोड़ आ गया है. एक बार फिर से जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बनाये गए हैं. रविवार को पटना जदयू निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अशोक सिंह को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है. प्रदेश इकाई से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जो भी हुएआ है उसे मिस प्रिंटिंग बताया गया है.  मामले में गलत प्रिंट होने का हवाला दिया गया है. 



दरअसल, 23 नवम्बर को प्रकाशित प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नाम की घोषणा की गई थी. अशोक सिंह जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया है. चौसा प्रखण्ड इकाई के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश चौहान व राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष फुटचन्द सिंह कुशवाहा ने कहा कि अशोक सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश उत्पन हो गया है, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने नए  निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भी बधाई दी है.

बधाई देने वालो में श्यामबिहारी सिंह, प्रखण्ड महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया रामभजन सिंह, कमला सिंह, उपेंद्र रजक, मनोज राजभर, वशिष्ठ राजभर, राजेश सिंह, जय प्रकाश शर्मा, हरिहर चौहान, घनश्याम चौधरी, सुरेंद्र सिंह अन्य जदयू कार्यकर्ताओ ने बधाई के साथ मिठाई खिला खुशी जताई.







Post a Comment

0 Comments