नहीं रहे डीके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ बद्री प्रसाद सिंह, 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन ..

डॉ बद्री प्रसाद सिंह उच्चकोटि के विद्वान और उससे भी बढ़कर कुशल प्रशासक थे. वह वर्ष 1992 में डीके कॉलेज के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे. अपने सेवाकाल में उन्होंने डीके कॉलेज को नई बुलंदियों पर पहुंचाया. 




- महान शिक्षाविद व कुशल प्रशासक के रूप में याद किए जाते थे डा सिंह
- बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों ने भी जताया दुख

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : डुमरांव डीके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा बद्री प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. वे जीवन के 93 वसंत पार कर चुके थे. गुरूवार की सुबह पटना स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांसे ली. वह मूलरूप से कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव के रहने वाले थे. डॉ बद्री प्रसाद सिंह उच्चकोटि के विद्वान और उससे भी बढ़कर कुशल प्रशासक थे. वह वर्ष 1992 में डीके कॉलेज के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे. अपने सेवाकाल में उन्होंने डीके कॉलेज को नई बुलंदियों पर पहुंचाया. यही कारण है कि शिक्षा जगत में उनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है. 


उनके निधन की खबर मिलते ही उनके करीबियों तथा शिक्षा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है. लोगों ने उनके निधन को शिक्षा जगत व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शोक व्यक्त करने वालों में उनके करीबी तथा राज्य सभा के सांसद रहे वशिष्ठ नारायण सिंह, सुनील सिंह, पूर्व मुखिया लल्लू सिंह, सत्यदेव सिंह, कतवारु सिंह, बलिशंकर पांडेय, फूलन सिंह, प्रिंस सिंह, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य सह बक्सर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष डॉ शशांक शेखर उपाध्याय, महासचिव कुंदन कुमार ओझा, शिक्षाविद डा रमेश कुमार सिंह समेत सैकड़ो लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है.









Post a Comment

0 Comments