मंदार पर्वत पर बनेगा मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर ..

मंदार पर्वत के शिखर पर मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का भूमिपूजन धर्मिक मंत्रोचार के साथ विधिवत  किया. शिलान्यास कार्यक्रम के आरंभ में यहां के धार्मिक पंडितों  के मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया. 






- राज्यपाल द्वारा प्राचीन ऐतिहासिक मंदार पर्वत में मंदारश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का भूमि पूजन 
- बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रहे मौजूद


बक्सर टॉप न्यूज बक्सर बांका के मंदार पर्वत पर मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण किया. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपनी धर्मपत्नी ऑलका आर्लेकर  के साथ बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत के शिखर पर मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का भूमिपूजन धर्मिक मंत्रोचार के साथ विधिवत  किया. शिलान्यास कार्यक्रम के आरंभ में यहां के धार्मिक पंडितों  के मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया. 

इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे उनकी धर्मपत्नी नीता चौबे, वृंदावन के स्वामी अनंताचार्य, पूर्व स्थानीय सांसद श्रीमती पुतुल कुमारी, स्थानीय विधायक भाजपा विधायक श्रीमती निक्की हेंब्रम, कहलगांव के विधायक पवन यादव, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जवाहर कुमार, भाजपा नेता अर्जित शाश्वत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियो ने शिरकत की. इसके साथ ही  राज्यपाल ने जिले के प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा गुरुधाम स्थित अनेक मंदिरों में पूजा- अर्चना की.

















Post a Comment

0 Comments