जदयू महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लोजपा में शामिल ..

कहा कि जदयू अब डूबती नाव की तरह हो गई है. जिसमें कई छेद हो गए हैं. जिन लोगों को चिराग पासवान के "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" पर विश्वास है, वह अब जदयू की सदस्यता छोड़कर लोजपा(रा) में शामिल हुए. 

 






- डुमरांव में आयोजित मिलन समारोह में ली सदस्यता
- लोजपा ने कहा - जदयू अब डूबती नाव

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की कई महिला कार्यकर्ताओं ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान डुमरांव में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें तकरीबन 90 महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण कर ली. 



जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष मंजू द्विवेदी तथा रुकमणी देवी, महिला प्रकोष्ठ की केसठ प्रखंड अध्यक्ष रेणु देवी, चौगाईं प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी, नावानगर प्रखंड अध्यक्ष प्रभावती देवी, ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष अनु देवी एवं विभिन्न पंचायतों की फूलवती देवी, दुर्गावती देवी, उर्मिला देवी, धर्मशीला देवी, सविता देवी समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की. 

इस बाबत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि जदयू अब डूबती नाव की तरह हो गई है. जिसमें कई छेद हो गए हैं. जिन लोगों को चिराग पासवान के "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" पर विश्वास है, वह अब जदयू की सदस्यता छोड़कर लोजपा(रा) में शामिल हुए. 







Post a Comment

0 Comments