नदांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण ..

कहा कि निश्चय ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा अंतिम सांस तक वंचितों की लड़ाई लड़ते रहने की जो सीख मिली है वह हर राजनीतिक व्यक्तित्व के साथ सदैव बनी रहेगी. उनकी प्रतिमा के अनावरण के साथ कि आज उनकी कीर्ति लोगों के बीच अमर की गई.





- नदांव में मनाई गई पूर्व विधायक नंदकिशोर राम की प्रथम पुण्यतिथि
- कार्यक्रम में मौजूद रहे कई राजनीतिक दिग्गज


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पूर्व विधायक नंदकिशोर राम की प्रथम पुण्यतिथि समारोह उनके पैतृक गांव में गांव में आयोजित जहां उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया गया कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पहुंचे हुए थे जिन्होंने दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही यह कहा कि निश्चय ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा अंतिम सांस तक वंचितों की लड़ाई लड़ते रहने की जो सीख मिली है वह हर राजनीतिक व्यक्तित्व के साथ सदैव बनी रहेगी. उनकी प्रतिमा के अनावरण के साथ कि आज उनकी कीर्ति लोगों के बीच अमर की गई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री अनिता देवी, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, डुमरांव विधायक अजीत सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती, अशोक प्रजापति, मदन शुक्ला, संतोष यादव शेषनाथ यादव, अधिवक्ता गणपति मंडल आरा के पूर्व विधायक अनवर आलम, मजदूर नेता प्रदीप शरण, पूर्व डीएसपी राजवंश सिंह ने अपने विचार रखे.


मौके पर संजय सिंह राजनेता, संतोष भारती, निर्मल कुशवाहा, लाल बाबू यादव, भरत यादव, आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता विजय भारती, सुनील कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार ने भी पूर्व विधायक को नमन किया तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलते हुए जनकल्याण करते रहने का संकल्प लिया.















Post a Comment

0 Comments